WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

🎯 Chambal Fertilisers Share Price Target 2025, 2026, 2027, 2030 | 🎯 चंबल फर्टिलाइजर्स शेयर प्राइस टारगेट 2025, 2026, 2027, 2030

Share with friends

Chambal Fertilisers Share Price Target 2025: चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (CFCL) इंडियन केमिकल इंडस्ट्री की एक बड़ी कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना केके बिड़ला ग्रुप द्वारा 1985 में की गई थी। वर्तमान में यह भारत में यूरिया उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी है।

कंपनी का मुख्यालय कोटा, राजस्थान में है। इसने देश भर के किसानों को आवश्यक उर्वरक और अन्य कृषि-इनपुट प्रदान करके कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने अपनी प्रॉडक्शन क्षमता का विस्तार किया है और कृषि क्षेत्र की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में विविधता लाई है।

इसे भी पढ़ें : Vikas Lifecare Share Price Target

Table of Contents

Chambal Fertilisers and Chemicals Ltd

Chambal Fertilisers and Chemicals Ltd की स्थापना 7 मई, 1985 में केके बिड़ला ग्रुप द्वारा अरावली फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के रूप में की गई थी। इसने राजस्थान के गडेपन में स्थित दो हाइ तकनीक वाले नाइट्रोजन फर्टिलाइजर प्लांट्स, गडेपन-I और गडेपन-II की स्थापना के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

हालांकि शुरुआत में कंपनी ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में गैस आधारित उर्वरक प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई थी। लेकिन वन्यजीव अभयारण्य की निकटता के बारे में पर्यावरणीय चिंताओं के कारण, परियोजना स्थल को राजस्थान के कोटा जिले के गडेपन में स्थानांतरित कर दिया गया।

इसके बाद 1989 में कंपनी ने अपना नाम बदलकर चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड कर लिया। इसी वर्ष कंपनी ने इटली में सार्वजनिक क्षेत्र की ENI ग्रुप की कंपनियों के साथ एक तकनीकी सहयोग समझौता किया। फिर कंपनी ने 1993 में अपना पहला यूरिया प्लांट, गडेपन-I लॉन्च किया, जिसकी उत्पादन क्षमता 1.26 मिलियन टन प्रति वर्ष थी।

इसी तरह 1999 में CFCL ने अपना दूसरा यूरिया प्लांट गडेपन-II चालू किया, जिससे इसकी उत्पादन क्षमता में और वृद्धि हुई। कंपनी ने अपनी यूरिया को “उत्तम” ब्रांड नाम से बेचा, जो किसानों के बीच काफी मशहूर हो गया। इसके बाद 2000 के दशक की शुरुआत में CFCL ने अपने बिजनेस में विविधता लाई। जिस कारण इसने सॉफ्टवेयर डेव्लपमेंट और स्पीनिंग बिजनेस में कदम रखा।

आज कंपनी विभिन्न प्रकार के बिजनेस सेगमेंट में काम करती है, जो इस प्रकार है-

  • Fertilizers: यह कंपनी का मुख्य बिजनेस है। इस सेगमेंट से कंपनी अपना अधिकांश रेवेन्यू जनरेट करती है। कंपनी की फर्टिलाइजर्स प्रॉडक्शन क्षमता 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष है, जो इसे भारत में यूरिया का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर निर्माता बनाती है।
  • Agri-Inputs: यूरिया के अलावा यह अन्य उर्वरकों और कृषि-इनपुट का उत्पादन करती है। इसमें डाइ-अमोनियम फॉस्फेट (DAP), म्यूरेट ऑफ पोटाश (MOP) और विभिन्न सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे प्रॉडक्ट शामिल हैं, जो फसल वृद्धि के लिए आवश्यक हैं।
  • Joint Ventures: इसका मोरक्को में फॉस्फोरिक एसिड के निर्माण के लिए एक जॉइंट वेंचर है। यह उद्यम कंपनी को जटिल उर्वरकों के उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चे माल की आपूर्ति करने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें : Avantel Ltd. Share Price Target

Chambal Fertilisers and Chemicals Ltd Financials

फाइनेंशियल रूप से चंबल फर्टिलाइजर्स काफी मजबूत कंपनी है। वर्तमान में यह मिड कैप कंपनी की श्रेणी में आती है, जिसका मार्केट कैप ₹20,421 करोड़ है। वित्त वर्ष 2024 की अंतिम तिमाही में कंपनी ने ₹2,706 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया था, वहीं इसी तिमाही में कंपनी ने ₹96.79 करोड़ का प्रॉफ़िट कमाया था।

अगर हम साल दर साल देखें तो कंपनी के रेवेन्यू और नेटवर्थ में हर वर्ष ग्रोथ देखने को मिली है। यह कारक इसकी फाइनेंशियल कंडीशन में लगातार सुधार कर रहे हैं।

Chambal Fertilisers and Chemicals Ltd Financials
YearRevenueProfitNet Worth
201910,1735992,785
202012,3131,2273,431
202112,7661,7485,236
202216,1371,5666,386
202327,9411,0347,053

नोट:- सभी आंकड़ें करोड़ में है।

यहाँ हमने कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में अच्छे से जाना है। आइए अब Chambal Fertilisers and Chemicals Ltd Fundamentals के बारे में अच्छे से जानते हैं-

Market Cap₹20,421 करोड़
Current Share Price₹494.70
ROE17.54%
P/E Ratio (TTM)16.01
EPS(TTM)31.84
P/B Ratio2.81
Yield1.47%
Industry P/E37.05
Book Value181.54
Debt to Equity0.26
Face Value10
इसे भी पढ़ें : JP Power Share Price Target 2025

Chambal Fertilisers Share Price (चंबल फर्टिलाइजर्स शेयर मूल्य)

चंबल फर्टिलाइजर्स का शेयर लॉन्ग टर्म में हाइ रिटर्न देने वाला शेयर है। आज 24 जुलाई, 2024 को इस शेयर की कीमत ₹494.70 है, जिसमें आज ही के दिन 1.76 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। आज यह स्टॉक ₹8.55 मजबूत हुआ है।

वहीं पिछले 5 दिनों में इस शेयर में 1.12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जिस कारण यह स्टॉक ₹5.60 टूटा है। अब अगर हम पिछले एक महीने में इस शेयर की परफॉर्मेंस देखें तो इस स्टॉक में 5.19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस टाइम फ्रेम में यह स्टॉक ₹27.10 टूटा है।

वहीं हम पिछले छह महीनों में इस शेयर का रिटर्न देखें तो इसने इस समयावधि में 33.94 फीसदी का रिटर्न दिया है। इन छह महीनों में यह स्टॉक ₹125.35 मजबूत हुआ है। 24 जनवरी, 2024 को इस शेयर की कीमत ₹369.35 थी।

इसी तरह पिछले एक वर्ष में चंबल फर्टिलाइजर्स के शेयर ने 83.39 फीसदी का रिटर्न दिया है। जो शॉर्ट टर्म में देखते हुए अच्छा रिटर्न है। चंबल फर्टिलाइजर्स के शेयर का 52 वीक हाइ प्राइस ₹574.35 और 52 वीक लॉ प्राइस ₹250.05 है।

यह तो शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक का रिटर्न था। अब अगर हम पिछले पाँच वर्षों में चंबल फर्टिलाइजर्स के स्टॉक का रिटर्न देखें तो इसने 219.37 फीसदी का अच्छा खासा रिटर्न दिया है। इस तरह से इसने इन पाँच वर्षों में अपने निवेशकों का पैसा 3 गुना से अधिक कर दिया है।

Chambal Fertilisers शेयर रिटर्न डेटा-

पिछले 5 दिनों में-1.12%
पिछले एक महीने में-5.19%
पिछले 6 महीनों में33.94%
पिछले एक वर्ष में83.39%
पिछले 5 वर्षों में219.37%
इसे भी पढ़ें : HAL Share Price Target

Chambal Fertilisers Share Price Target 2025 (चंबल फर्टिलाइजर्स शेयर प्राइस टारगेट 2025)

चंबल फर्टिलाइजर्स के बिजनेस में काफी बड़ी कंपनी है। वर्तमान में यह भारत की सबसे बड़ी यूरिया उत्पादन करने वाली कंपनी है। आज यह कंपनी उत्तर, पूर्व, मध्य और पश्चिमी भारत के कई प्रांतों में किसानों की जरूरतों को पूरा करती है और राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के प्रांतों में एक प्रमुख उर्वरक सप्लायर है।

प्राइवेट सेक्टर में कंपनी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, इस कारण कंपनी के यूरिया प्रॉडक्ट की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसकी बढ़ती मांग हमें कंपनी के रेवेन्यू में देखने को मिलता है। चूंकि कृषि सेक्टर में फर्टिलाइजर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है, इस कारण कंपनी के रेवेन्यू में ग्रोथ की अच्छी संभावना है।

इस तरह Chambal Fertilisers share price target 2025 इस प्रकार से हैं-

Chambal Fertilisers Share Price Target 2025
1st Target520
2nd Target529
इसे भी पढ़ें : Vikas Ecotech Share Price Target

Chambal Fertilisers Share Price Target 2026 (चंबल फर्टिलाइजर्स शेयर प्राइस टारगेट 2026)

अगर हम कंपनी के ROE की बात करें तो यह 17.54 फीसदी है, जो दर्शाता है कि कंपनी निवेशकों द्वारा निवेश किए गए पैसे से अच्छा रेवेन्यू कमा रही है। ROE का मतलब रिटर्न ऑन इक्विटि होता है। यह किसी भी कंपनी में शेयरधारकों द्वारा निवेश किए गए पैसे से कंपनी की profitability को मापता है।

जितना अधिक कंपनी का ROE होगा, उतना ही निवेशकों का उस पर विश्वास होगा। निवेशक अक्सर अधिक और बढ़ते ROE वाली कंपनियों की तलाश करते हैं क्योंकि यह अच्छे मैनेजमेंट और मजबूत फाइनेंशियल कंडीशन का संकेत देता है।

Chambal Fertilisers Share Price Target 2026
1st Target579
2nd Target597
इसे भी पढ़ें : BEL Share Price Target

Chambal Fertilisers Share Price Target 2027 (चंबल फर्टिलाइजर्स शेयर प्राइस टारगेट 2027)

वर्तमान में चंबल फर्टिलाइजर्स का मार्केट कैप ₹20,421 करोड़ है। मार्केट कैप किसी कंपनी के स्टॉक के outstanding शेयरों की टोटल मार्केट वैल्यू है। इसकी गणना मौजूदा शेयर प्राइस को outstanding शेयरों की कुल संख्या से गुणा करके की जाती है। अगर किसी कंपनी का मार्केट अधिक होता है, तो वह काफी स्टेबल कंपनी नजर आती है।

इसी तरह कंपनी का PE Ratio भी काफी अच्छा है, जो 16.01 है। P/E Ratio की गणना वर्तमान शेयर प्राइस को प्रति शेयर आय (EPS) से विभाजित करके की जाती है। TTM का मतलब है पिछले बारह महीने में। कम P/E Ratio वाली कंपनी का शेयर अधिक प्रॉफ़िट जनरेट कर सकता है।

Chambal Fertilisers Share Price Target 2027
1st Target642
2nd Target653
इसे भी पढ़ें : Rattan India Power Share Price Target

Chambal Fertilisers Share Price Target 2030 (चंबल फर्टिलाइजर्स शेयर प्राइस टारगेट 2030)

आने वाले समय में चंबल फर्टिलाइजर्स तकनीकी अमोनियम नाइट्रेट (TAN) प्लांट की स्थापना करने पर निवेश कर रही है। कंपनी राजस्थान के गडेपन में 2,40,000 टन प्रति वर्ष क्षमता का TAN प्लांट स्थापित करने जा रही है। इसकी लागत लगभग ₹16.45 बिलियन होने का अनुमान है।

इस नई लाइन की स्थापना से TAN प्लांट को कच्चा माल मिलेगा। इसके साथ ही चंबल अपने अतिरिक्त अमोनिया का उपयोग TAN उत्पादन में करेगा, जिसे मुख्य रूप से भारतीय घरेलू बाजार पर लक्षित किया जाएगा। इन योजनाओं के माध्यम से चंबल फर्टिलाइजर्स अपनी प्रॉडक्शन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय कृषि बाजार में अपनी पहुंच और प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

Chambal Fertilisers Share Price Target 2030
1st Target901
2nd Target989
इसे भी पढ़ें : Mazagon Dock Share Price Target

Chambal Fertilisers Share Price Target in Next 5 Years

चंबल फर्टिलाइजर्स के शेयर ने पिछले 5 वर्षों में 219.37 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस तरह से इसने इस समयावधि में अपने निवेशकों को 3 गुना से अधिक कर दिया है। अगर हम कंपनी के मौजूदा कंडीशन को देखें तो यह स्टॉक आने वाले समय यह स्टॉक अच्छा रिटर्न दे सकता है।

Chambal Fertilisers Share Price Target in Next 5 Years
2025520-529
2026579-597
2027642-653
2028705-736
2029796-812
2030901-989
इसे भी पढ़ें : Jai Balaji Share Price Target

Shareholding Pattern of Chambal Fertilisers and Chemicals Ltd

चंबल फर्टिलाइजर्स का शेयरहोल्डिंग पैटर्न काफी अच्छा है। वर्तमान में कंपनी के शेयरों में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 60.7 फीसदी है, जो दर्शाता है कि कंपनी के मैनेजमेंट को कंपनी पर पूरा भरोसा है। इसके अलावा इसमें विदेशी निवेशकों और म्यूचुअल फंडस ने जमकर निवेश किया है।

Share HoldersJune 2024March 2024December 2023
Promoters60.7%60.7%60.7%
FII Holding15.6%15.0%13.9%
DII Holding7.3%7.1%6.7%
Public16.4%17.3%18.7%
Others0%0%0%
इसे भी पढ़ें : Tata Investment Share Price Target

Future Potential of Chambal Fertilisers and Chemicals Ltd

वर्तमान में CFCL भारत की सबसे बड़ी उर्वरक कंपनियों में से एक है, जो कृषि क्षेत्र में मजबूत मांग से प्रॉफ़िट कमा रही है। कंपनी की मार्केट स्थिति और बड़ा डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क इसके बिजनेस का विस्तार कर रहा हैं। इस कारण कंपनी अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

भारत में बढ़ती आबादी के साथ खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे उर्वरकों की आवश्यकता बढ़ रही है। इसी कारण चंबल फर्टिलाइजर्स ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार अपने रेवेन्यू में वृद्धि दिखाई है, जो इसके प्रोडक्टस की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

भारत में सबसे बड़े उर्वरक उत्पादकों में से एक होने के नाते चंबल फर्टिलाइजर्स के पास एक फर्टिलाइजर्स में एक महत्वपूर्ण बाजार हिस्सेदारी है, जो इसे तेजी से बढ़ती कंपनी बनाता है। चूंकि भारत का कृषि सेक्टर तेजी से ग्रोथ कर रहा है, इस कारण इसके प्रोडक्टस की मांग भी बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें : Hindcon Chemicals Share Price Target

Conclusion

तो यह था हमारा आज का आर्टिक्ल Chambal Fertilisers Share Price Target 2025। जिसमें हमने कंपनी की बुनियादी बातों और उसके फंडामेंटल के बारे में अच्छे से जाना। लॉन्ग टर्म में इस स्टॉक ने अच्छा रिटर्न दिया है। इस कारण यह स्टॉक आने वाले समय में अच्छा रिटर्न दे सकता है।

Disclaimer

नोट:- हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी पूरी तरह से रिसर्च पर आधारित है। आने वाले भविष्य में किसी भी शेयर की कीमतों का केवल पूर्वानुमान लगाया जाता है। जिसमें बदलाव भी हो सकता है। हमारा द्वारा प्रदान किया गया डाटा केवल education purpose के लिए है।

किसी भी प्रकार का इनवेस्टमेंट करने से पहले अच्छी रिसर्च करना और अपने रिस्क लेने की क्षमता पर विचार करना आवश्यक है। इसके अलावा यदि आवश्यक हो तो एक financial advisor से परामर्श अवश्य लें जो आपकी परिस्थितियों के आधार पर अच्छी सलाह प्रदान कर सके।

FAQs about Chambal Fertilisers Share Price Target 2025

Q: Chambal Fertilisers and Chemicals Ltd किस क्षेत्र में काम करती है?

चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (CFCL) इंडियन केमिकल इंडस्ट्री की एक बड़ी कंपनी है। वर्तमान में यह भारत में यूरिया उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी है। इसने देश भर के किसानों को आवश्यक उर्वरक और अन्य कृषि-इनपुट प्रदान करके कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Q: Chambal Fertilisers and Chemicals Ltd के शेयरों की परफॉर्मेंस कैसी है?

पिछले पाँच वर्षों में चंबल फर्टिलाइजर्स के स्टॉक का रिटर्न देखें तो इसने 219.37 फीसदी का अच्छा खासा रिटर्न दिया है। इस तरह से इसने इन पाँच वर्षों में अपने निवेशकों का पैसा 3 गुना से अधिक कर दिया है।

Q: क्या Chambal Fertilisers and Chemicals Ltd में निवेश करना अच्छा विकल्प है?

चंबल फर्टिलाइजर्स के शेयर ने पिछले 5 वर्षों में 219.37 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर हम कंपनी के मौजूदा कंडीशन को देखें तो यह स्टॉक आने वाले समय यह स्टॉक अच्छा रिटर्न दे सकता है।

Q: Chambal Fertilisers and Chemicals Ltd का टर्नओवर क्या है?

यह मिड कैप कंपनी की श्रेणी में आती है, जिसका मार्केट कैप ₹20,421 करोड़ है। वित्त वर्ष 2024 की अंतिम तिमाही में कंपनी ने ₹2,706 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया था, वहीं इसी तिमाही में कंपनी ने ₹96.79 करोड़ का प्रॉफ़िट कमाया था।

Q: Chambal Fertilisers and Chemicals Ltd का P/E Ratio क्या है?

Chambal Fertilisers and Chemicals Ltd का P/E Ratio 16.01 है।

Leave a Comment