Mazagon Dock Share Price Target 2025: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL), जिसे पहले मझगांव डॉक लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। यह भारत के मुंबई के मझगांव में स्थित एक शिपयार्ड है। MDL भारतीय नौसेना के लिए युद्धपोत और पनडुब्बियां बनाती है। यह कंपनी भारत की समुद्री शक्ति के लिए एक स्तंभ बनकर खड़ी है। यह भारत की सबसे प्रमुख शिपयार्डों में से एक है।
शिपयार्ड या डॉकयार्ड वह स्थान है, जहां समुद्री जहाजों का निर्माण और उनकी मरम्मत की जाती है। इस कंपनी की स्थापना आज से 90 वर्ष पहले साल 1934 में की गई थी। शुरुआत में इसका एक स्माल रिपेयर यार्ड के रूप में सेट अप किया गया था। पिछले कुछ समय से भारत की रणनीतिक जरूरतों, तकनीकी प्रगति और excellence के प्रति कमिटमेंट के कारण इसमें तेजी से ग्रोथ हुई है।
Mazagon Dock Shipbuilders Ltd (मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड)
Mazagon Dock Shipbuilders Ltd भारत सरकार के अधीन आने वाली एक शिपयार्ड कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना 1934 में एक स्माल रिपेयर यार्ड के रूप में की गई थी। MDL में भारत सरकार की 84.83% हिस्सेदारी है। इसे Ministry of Defence द्वारा मैनेज किया जाता है।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड पनडुब्बियों और जहाजों का निर्माण करती है। इसने 1960 से अब तक कुल 802 जहाजों का निर्माण किया है, जिनमें 28 युद्धपोत और 7 पनडुब्बियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यह टैंकर, कार्गो थोक वाहक, यात्री जहाज और घाट बनाती है। दिसंबर 2022 में कंपनी ने भारतीय नौसेना को प्रोजेक्ट P-75 की पांचवीं स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘ VAGIR’ सौंपी थी।
इतिहास में झाँककर देखें तो इस शिपयार्ड ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसने ब्रिटिश रॉयल नेवी के लिए कई जहाजों की रिपेयरिंग करके युद्ध में अपना योगदान दिया। हालांकि आजादी मिलने के बाद MDL की एक नई जर्नी शुरू होती है। क्योंकि इसने स्वदेशी जहाजों को बनाने का बीड़ा उठाया।
यह मुंबई में अरब सागर तट के पास स्थित है, जहां नए जहाज बनाना और पुराने जहाजों को रिपेयर करने में आसानी होती है। इसने भारतीय नौसेना के लिए विध्वंसक, फ्रिगेट, कार्वेट और offshore patrol जहाजों सहित अनेक जहाज बनाए हैं। कंपनी नौसेना और व्यापारिक जहाजों की मरम्मत और maintenance का काम भी करती है।
यह भारतीय नौसेना के लिए पनडुब्बी युद्धपोत जैसे उपकरणों के मुख्य निर्माताओं में से एक है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ऑइल ड्रिल के लिए ऑफशोर प्लेटफॉर्म और एसोसिएट सपोर्ट वेसल भी प्रदान करती है।
एमडीएल ने भारत की समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पेश किए हैं। उनमें से एक प्रोजेक्ट का नाम प्रोजेक्ट P-75 है। जिसके तहत एमडीएल ने भारतीय नौसेना को कई स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियां सौंपीं है। भारत की समुद्री ताकत को बढ़ाने के लिए कंपनी लगातार काम कर रही है।
Mazagon Dock Shipbuilders Ltd Financials (मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड फाइनेंशियल)
यह तो Mazagon Dock Shipbuilders Ltd के बारे में कुछ बेसिक बातें थी। अब हम इसकी फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में जानते हैं। वर्तमान में संजय सिंघल मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के CEO और MD हैं। वर्तमान में कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹42,427 करोड़ है।
कंपनी का फंडामेंटल काफी मजबूत नजर आता है। इसका सेल्स ग्रोथ भी काफी शानदार है, इस कारण विश्लेषक EPS के प्रति काफी सहज नजर आ रहे हैं। पिछले 5 वर्षों के आंकड़ों को देखें तो MDL का प्रॉफ़िट काफी बढ़ा है। इसके बारे में नीचे दी गई टेबल में अच्छे से जानते हैं-
Mazagon Dock Shipbuilders Ltd Financials | |||
Year | Revenue | Profit | Net Worth |
2019 | 5,231 | 470 | 3,214 |
2020 | 5,463 | 377 | 3,059 |
2021 | 4,622 | 453 | 3,432 |
2022 | 6,144 | 563 | 3,858 |
2023 | 8,514 | 1,046 | 4,760 |
नोट:- सभी आंकड़ें करोड़ में है।
यहाँ हमने कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में अच्छे से जाना है। आइए अब Mazagon Dock Shipbuilders Ltd Fundamentals के बारे में से जानते हैं-
Market Cap | ₹42,427 करोड़ |
Current Share Price | ₹2,105 |
ROE | 24.52% |
P/E Ratio(TTM) | 26.53 |
EPS(TTM) | 79.34 |
P/B Ratio | 7.84 |
Dividend Yield | 1.05% |
Industry P/E | 27.10 |
Book Value | 268.45 |
Debt to Equity | 0.00 |
Face Value | 10 |
Mazagon Dock Share Price (मझगांव डॉक शेयर प्राइस)
Mazagon Dock का एक शेयर आज (4 मार्च, 204) ₹2,105 पर ट्रेंड कर रहा है। आज के दिन इसके शेयर में हल्की सी तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा पिछले 5 दिनों में कंपनी के एक शेयर ने 0.34% का रिटर्न दिया है। फिलहाल एक महीने से MDL का शेयर एक स्टेबल प्राइस पर ट्रेंड कर रहा है।
लेकिन अगर हम पिछले 6 महीनों के रिकॉर्ड को देखें तो कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को 10.22% का रिटर्न दिया है। जहां इसके एक शेयर में ₹195 की तेजी देखने को मिली है। 5 सितंबर, 2023 को कंपनी के एक शेयर की कीमत ₹1,912.35 थी। जो आज बढ़कर ₹2,100 से अधिक हो गई है।
इन चीजों को देखकर लगता है, कि Mazagon Dock का शेयर ज्यादा रिटर्न नहीं दे रहा है। परंतु पिछले एक वर्ष के आंकड़ें निवेशकों को खुश करने वाले हैं। 6 मार्च, 2023 को कंपनी के एक शेयर की कीमत ₹732.70 थी। इस हिसाब से इसने महज एक वर्ष में निवेशकों का पैसा लगभग 3 गुणा (187.53%) कर दिया है।
Mazagon Dock Share Price ने स्टॉक मार्केट में लिस्टड होने के बाद से निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। 16 अक्टूबर, 2020 को इसके एक शेयर की कीमत ₹168.05 थी। इस तरह से इसने निवेशकों का मजह 3 वर्ष और 6 महीनों में 1,152.60 फीसदी का रिटर्न दिया है। MDL का 52 वीक हाइ प्राइस ₹2,492 और 52 वीक लॉ प्राइस ₹612 है।
Mazagon Dock शेयर रिटर्न डाटा-
पिछले 5 दिन में | 0.09% |
पिछले एक महीने में | 0.34% |
पिछले 6 महीनों में | 10.22% |
पिछले एक वर्ष में | 187.53% |
पिछले 5 वर्ष में | 1,152.60% |
Mazagon Dock Share Price Target 2025 (माजागों डॉक शेयर प्राइस टारगेट 2025)
कंपनी के पास एक बड़ा ₹49,700 करोड़ का ऑर्डर बुक है। यह ऑर्डर बुक 3 और 4 साल की अवधि में कंपनी का टर्नओवर दोगुना कर देगा। यदि कंपनी समय के भीतर इस टार्गेट को हासिल कर लेती है तो इससे उनके रेवेन्यू और सेल्स प्रॉफ़िट में भारी वृद्धि होगी। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की फाइनेंशियल कंडीशन पर नजर डालें तो यह काफी मजबूत नजर आती है।
कंपनी कर्ज मुक्त है, एवं इसका P/E Ratio भी कंपीटिटर्स की तुलना में कम है। कंपनी के पास बड़ी मात्रा में नकदी है जिससे ब्याज के रूप में उसे एक्सट्रा इनकम होती है। कंपनी का ROE 18.8% है जो डिफेंस इंडस्ट्री का एवरेज है। पिछले एक वर्ष में इसने अपने निवेशकों लगभग 200% का रिटर्न दिया है। Mazagon Dock share price target 2025 इस प्रकार से हैं-
Mazagon Dock Share Price Target 2025 | |
1st Target | 2,897 |
2nd Target | 2,963 |
Mazagon Dock Share Price Target 2026 (माजागों डॉक शेयर प्राइस टारगेट 2026)
विदेशी निवेशकों ने कंपनी में निवेश करने में रुचि दिखाई है। इससे पता चलता है कि कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन काफी अच्छी है और ग्रोथ की भी संभावना है। आने वाले वर्षों में मझगांव डॉक शेयर की कीमत में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस बात की पूरी संभावना है कि कंपनी लगातार ग्रोथ की ओर बढ़ रही है, इसीलिए आपको 2026 में कंपनी के शेयर की कीमत ₹4,467 तक देखने को मिल सकती है।
कंपनी जहाजों के लिए रिपेयरिंग सर्विस भी प्रदान करती है। जिससे उनका रिपेयरिंग बिजनेस काफी तेजी से ग्रो कर रहा है। कंपनी पनडुब्बी को MRLC (मीडियम रिफिट एंड लाइफ सर्टिफिकेशन) भी प्रदान करती है। यह ₹1300 करोड़ आंकी गई है। कंपनी को अगले साल MRLC के लिए एक और पनडुब्बी आने की उम्मीद है और बड़ी संख्या में जहाज रिपेयरिंग के लिए आ रहे हैं।
इस तरह से कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन में सुधार होगा, जो आगे जाकर निवेशकों को आकर्षित करेगा। इन सब को देखते हुए Mazagon Dock Share Price Target 2026 इस प्रकार से हैं।
Mazagon Dock Share Price Target 2026 | |
1st Target | 4,345 |
2nd Target | 4,467 |
Mazagon Dock Share Price Target 2027 (माजागों डॉक शेयर प्राइस टारगेट 2027)
मझगांव डॉक कंपनी शुरुआत में ब्रिटिश नेवी के लिए काम करती थी। 1947 में आजादी के बाद यह एक शिपयार्ड में परिवर्तित हो गई और यह भारत सरकार के अधीन काम करने वाली एक पब्लिक सेक्टर की कंपनी बन गई। इस बदलाव से देश की स्वदेश में शिपबिल्डिंग (जहाज बनाना) क्षमताओं में वृद्धि हुई।
मझगांव डॉक के लिए सबसे बड़ा अवसर तब आया जब उसने भारतीय नौसेना के लिए युद्धपोत बनाना शुरू किया। शिपयार्ड धीरे-धीरे नेवी के लिए एक विश्वास का केंद्र बनकर उभरने लगी। कंपनी ने तेजी से नए जहाजों की सप्लाई की, जिनकी क्वालिटी काफी अच्छी थी। इससे भारत की नौसैनिक ताकत में काफी वृद्धि हुई।
MDL के पास न केवल बड़ी ऑर्डर बुक है। बल्कि इसने अपने फ्युचर में भी निवेश किया था। कंपनी ने अपनी मैनुफेक्चुरिंग facilities को आधुनिक बनाने के लिए लगभग ₹900 करोड़ खर्च किए है। यह सभी चीजें आने वाले समय में कंपनी के शेयरों में वृद्धि करेगी।
Mazagon Dock Share Price Target 2027 | |
1st Target | 5,696 |
2nd Target | 5,963 |
Mazagon Dock Share Price Target 2030 (माजागों डॉक शेयर प्राइस टारगेट 2030)
जिस तरह से भारत अपने डिफेंस सिस्टम को मजबूत बना रहा है। उस हिसाब से यह आधुनिकीकरण कंपनी के लिए और अधिक अवसर लाएगा। कंपनी ने अपनी युद्धपोतों को बनाने की capacity बढ़ा दी है। अब इसकी क्षमता 10 युद्धपोतों की है, जो पहले 8 युद्धपोतों की थी। वहीं इसने पनडुब्बियों को बनाने की अपनी क्षमता 6 से बढ़ाकर 11 तक कर ली है।
इस आधुनिकीकरण से कन्स्ट्रकशन समय कम हो जाएगा। जो कम समय में अधिक जहाज बनाने में सहायता करेगा। कंपनी अपने RND पर भी अच्छी खासी रकम खर्च करती है। यह वर्तमान में अपने तीन प्रोजेक्ट के लिए IIT मद्रास के साथ काम कर रहे हैं। इस निवेश से कंपनी को अपना कारोबार बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
कंपनी ने भारतीय नेवी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसने कई ऐसे प्रोजेक्ट्स दिए हैं जिनसे इसकी ग्रोथ को बढ़ावा मिला है। इन सबसे कंपनी स्टॉक मार्केट में अच्छा परफॉर्मेंस कर रही। जिसके कारण कंपनी में निवेशकों की संख्या लगातार बहुत तेजी से बढ़ रही है। यह आने वाले समय में निवेशकों का पैसा कई गुना तक बढ़ाने की क्षमता रखती है।
इस हिसाब से Mazagon Dock Share Price Target 2030 यह है-
Mazagon Dock Share Price Target 2030 | |
1st Target | 10,363 |
2nd Target | 12,569 |
Mazagon Dock Share Price Target in Next 5 Years
मझगांव डॉक भारत के शिपबिल्डिंग और डिफेंस सेक्टर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरा है। यह समुद्री और नेशनल डिफेंस के लिए एक अहम कंपनी है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने तेजी से ग्रोथ की है। इसमें निवेशकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
इस तरह से आने वाले समय में आपको इसके स्टॉक में एक बड़ा जंप या उछाल देखने को मिलेगा। चूंकि कंपनी डिफेंस सेक्टर और नेवी के लिए एक अहम कड़ी है। इस कारण भारत सरकार भी इसे बड़े ऑर्डर दे रही है। वर्तमान में सरकार ने डिफेंस बजट में वृद्धि की है, 2023-24 सत्र के लिए भारत का रक्षा बजट 13% बढ़कर 5.94 लाख करोड़ हो गया है।
कंपनी के पास जीरो डेड है जिससे कंपनी को भविष्य में फायदा होगा और ऑर्डर बुक के कारण कंपनी के पास एक बड़ा कैश फ्लो भी है। जो रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए और भी फायदेमंद है। वहीं शिप रिपेयरिंग और maintenance भी MDL को काफी फायदा पहुंचा रहा है। यह सभी फैक्टर Mazagon Dock Share Price Target in Next 5 Years के लिए काफी पॉज़िटिव सिग्नल है।
Mazagon Dock Share Price Target in Next 5 Years | |
2025 | 2,897-2,963 |
2026 | 4,345-4,467 |
2027 | 5,696-5,963 |
2028 | 6,987-7,025 |
2029 | 8,255-8,854 |
2030 | 10,363-12,569 |
Mazagon Dock Share Holding Pattern (मझगांव डॉक शेयर होल्डिंग पैटर्न)
कंपनी के शेयरों का एक बड़ा हिस्सा भारत सरकार के पास है। भारत सरकार की इसमें 84.8 फीसदी हिस्सेदारी है। Mazagon Dock Share Holding Pattern इस प्रकार से हैं-
Share Holders | December 2023 | September 2023 | June 2023 |
Promoters | 84.8% | 84.8% | 84.8% |
FII Holding | 3.3% | 3.7% | 3.3% |
DII Holding | 0.4% | 0.4% | 0.6% |
Public | 11.4% | 11.1% | 11.3% |
Others | 0% | 0% | 0% |
Future Potential of Mazagon Dock Shipbuilders Ltd
हम उस युग में जी रहे हैं, जहां किसी देश की समुद्री सुरक्षा, ट्रेड और ट्रांसपोर्ट के लिए बड़े-बड़े जहाजों, युद्धपोतों और सबमरीन की आवश्यकता पड़ती है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड इस सेक्टर में काम करने वाली एक बड़ी कंपनी है। ऑटोमेशन, डिजिटलीकरण और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में इनवेस्टमेंट करने के कारण कंपनी का फ्युचर काफी अच्छा नजर आ रहा है।
1934 में अपनी स्थापना के बाद से मझगांव डॉक ने 28 युद्धपोतों और सात पनडुब्बियों सहित 802 जहाजों का निर्माण किया है। यह एकमात्र भारतीय शिपयार्ड है, जो भारतीय नौसेना के लिए विध्वंसक और पारंपरिक पनडुब्बियों दोनों का निर्माण करती है। 2017 से 2022 तक कंपनी ने 5 पनडुब्बियां लॉन्च कीं।
इसके अतिरिक्त कंपनी 4 Nilgiri-class stealth frigates के निर्माण में सबसे आगे है। फिलहाल कंपनी बहुत सी ग्रोथ ऑपर्चुनिटी पर खड़ी है। कंपनी ने हाल ही में 6 नई पीढ़ी के Offshore Patrol Vessels के निर्माण के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ एक contract पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके कारण कंपनी के शेयर मूल्य में बढ़ोतरी हुई है।
Key Points:-
- देश की बढ़ती विदेशी व्यापार और ऊर्जा जरूरतों के कारण आने वाले वर्षों में Maritime Trade की मात्रा में तेजी से ग्रोथ होने की उम्मीद है।
- केंद्र सरकार ने डिफेंस बजट में लगातार वृद्धि की है। रक्षा खर्च में यह बढ़ोतरी कंपनी के लिए अच्छा संकेत है, जो भारतीय नेवी और कोस्ट गार्ड को युद्धपोतों और पनडुब्बियों की सप्लाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
- MDL ने पिछले बारह महीनों में अपने शेयरधारकों को लगभग 200% का अच्छा रिटर्न दिया है।
- वहीं अगले कुछ वर्षों में कंपनी का प्रॉफ़िट 30% बढ़ने की उम्मीद है।
इस तरह से MDL अपने भविष्य को लेकर काफी अच्छी नजर आ रही है। जो कंपनी के शेयरों की कीमत में वृद्धि करेगा।
Conclusion
तो यह था हमारा आज का आर्टिक्ल Mazagon Dock share price target 2025। जिसमें हमने आपको कंपनी की विशेषताओं और उसके काम के बारे में अच्छे से बताया है। साथ ही हमने इसके शेयर प्राइस के बारे में भी अच्छे से जाना है। हमने अपने एनालिसिस, कंपनी की परफॉर्मेंस और फ्युचर potential को देखते हुए, भविष्य में इसके शेयर प्राइस का अनुमान लगाया है।
कंपनी ने लगातार निवेशकों को आकर्षित किया है। जो रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए एक पॉज़िटिव सिग्नल है। हालाँकि कुछ लोग इस स्टॉक को बहुत महंगा मानते हैं। लेकिन बढ़ते ट्रेंड, शेयर की कीमत में बढ़ोतरी, फाइनेंशियल आंकड़े और बड़े निवेशकों का विश्वास इस कंपनी की हैल्थ को पॉज़िटिव सिग्नल दे रहे हैं।
Disclaimer
नोट:- हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी पूरी तरह से रिसर्च पर आधारित है। आने वाले भविष्य में किसी भी शेयर की कीमतों का केवल पूर्वानुमान लगाया जाता है। जिसमें बदलाव भी हो सकता है। हमारा द्वारा प्रदान किया गया डाटा केवल education purpose के लिए है।
किसी भी प्रकार का इनवेस्टमेंट करने से पहले अच्छी रिसर्च करना और अपने रिस्क लेने की क्षमता पर विचार करना आवश्यक है। इसके अलावा यदि आवश्यक हो तो एक financial advisor से परामर्श अवश्य लें जो आपकी परिस्थितियों के आधार पर अच्छी सलाह प्रदान कर सके।
FAQs about Share Price Target
Q: Mazagon Dock Shipbuilders Ltd किस क्षेत्र में काम करती है?
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड पनडुब्बियों और जहाजों का निर्माण करती है। इसने 1960 से अब तक कुल 802 जहाजों का निर्माण किया है, जिनमें 28 युद्धपोत और 7 पनडुब्बियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यह टैंकर, कार्गो थोक वाहक, यात्री जहाज और घाट बनाती है।
Q: Mazagon Dock Shipbuilders Ltd के शेयरों की परफॉर्मेंस कैसी है?
इसने महज एक वर्ष में निवेशकों का पैसा लगभग 3 गुणा (187.53%) कर दिया है। Mazagon Dock Share Price ने स्टॉक मार्केट में लिस्टड होने के बाद से निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
Q: क्या Mazagon Dock Shipbuilders Ltd में निवेश करना अच्छा विकल्प है?
कंपनी की हिस्टोरिकल परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए इस स्टॉक में तेजी आने की प्रबल संभावना है। हमारे एनालिसिस के हिसाब से इसका शेयर आने वाले समय में अपनी प्राइस का 5 से 10 गुणा हो सकता है। हालांकि कंपनी के शेयरों में निवेश करने से पहले की ओवरआल वैल्यू का आकलन करना महत्वपूर्ण है।
Q: Mazagon Dock Shipbuilders Ltd का टर्नओवर क्या है?
वर्तमान में कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹42,427 करोड़ है। कंपनी का रेवेन्यू पिछले वर्ष की समान अवधि से 32.1% बढ़कर 2023-2024 की तीसरी तिमाही में ₹2,631.08 करोड़ हो गया। इसने ने पिछले 3 महीनों से अपने रेवेन्यू में 26.54% की बढ़ोतरी की है।
Q: Mazagon Dock Shipbuilders Ltd का P/E Ratio क्या है?
Mazagon Dock Shipbuilders Ltd का P/E Ratio 26.53 है।
इन्हे भी पढ़े