WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अब रुकने वाला नहीं है,भागे जा रहा है 🤑, खरीदने का मौका है !!🎯 Nibe Share Price Target 2025, 2026, 2027, 2030 |🎯 नाइब शेयर प्राइस टारगेट 2025, 2026, 2027, 2030

Nibe Share Price Target 2025: नाइब लिमिटेड इंडियन इंडस्ट्रियल सेक्टर में एक बड़ी कंपनी है, जो अपने बड़े प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो और एयरोस्पेस व डिफेंस सेक्टर में अपने योगदान के लिए जानी जाती है। इस कंपनी की स्थापना साल 2005 में की गई थी, तब से लेकर अब तक यह विभिन्न प्रकार के सोल्यूशंस प्रदान करने वाली मुख्य कंपनी बन गई है।

अब रुकने वाला नहीं है,भागे जा रहा है 🤑, खरीदने का मौका है !!🎯 Nibe Share Price Target 2025, 2026, 2027, 2030 |🎯 नाइब शेयर प्राइस टारगेट 2025, 2026, 2027, 2030

अपनी स्थापना के समय यह कंपनी टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर फोकस करती थी, जो सिंथेटिक कपड़ों का निर्माण करती थी। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसने एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में अपनी एक मजबूत पकड़ बनाई है। पिछले तीन वर्षों में नाइब लिमिटेड के स्टॉक ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस कारण आज हम आपको नाइब शेयर प्राइस टारगेट 2025 के बारे में विस्तार से बताएँगे।

Nibe Ltd

Nibe Ltd, जिसे मूल रूप से कविता फ़ैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना 18 अक्टूबर, 2005 को हरीश भागीरथ चांडक और शैलेश हरीश चांडक ने सूरत, गुजरात में की थी। शुरुआत में कंपनी ने टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर फोकस किया, विशेष रूप से सिंथेटिक कपड़ों का निर्माण, जिसमें साड़ियाँ और ड्रेस मटेरियल शामिल थे।

फिर साल 2012 में कविता फ़ैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी में परिवर्तित हो गई। 26 सितंबर, 2012 को जारी किए गए निगमन के एक नए प्रमाणपत्र के साथ इस परिवर्तन को औपचारिक रूप दे दिया गया। इसके बाद कंपनी का नाम बदलकर कविता फ़ैब्रिक्स लिमिटेड कर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने टेक्सटाइल से हटकर अपने बिजनेस में विविधता लाई है। 2020 में अपने बिजनेस को बढ़ाते हुए, कंपनी ने खुद को नाइब लिमिटेड के रूप में रीब्रांड किया। इस रीब्रांडिंग ने एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दिया, क्योंकि कंपनी ने डिफेंस, एयरोस्पेस और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित नए सेक्टर्स में कदम रखा।

आज कंपनी अधिक मांग वाले सेक्टर में काम कर रही है। आज यह नाइब डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड, नाइब ऑटोमोबाइल लिमिटेड और नाइब ई-मोटर्स सहित कई डिवीजनों का संचालन करती है। ये डिवीजन डिफेंस, ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिक वाहन सेक्टर्स के लिए महत्वपूर्ण घटकों का निर्माण करते हैं।

नाइब लिमिटेड के लिए सबसे बड़ा क्षण तब था, जब इसने डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में अपनी यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा ने कंपनी को इन इंडस्ट्रीज के लिए हाइ क्वालिटी वाले घटकों के एक महत्वपूर्ण सप्लायर के रूप में पहचान दिलाई है। आज यह फाइनेंशियल रूप से काफी मजबूत कंपनी है, जो लगातार अच्छी ग्रोथ कर रही है।

Nibe Ltd Financials

नाइब लिमिटेड तेजी से ग्रोथ करने वाली कंपनियों में से एक है, जो लगातार अपनी फाइनेंशियल कंडीशन में सुधार कर रही है। वर्तमान में यह स्माल कैप कंपनी की श्रेणी में आती है, जिसका मार्केट कैप ₹2,488 करोड़ है। चालू वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी ने ₹111 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से तकरीबन 426 फीसदी अधिक है।

वहीं इसी तिमाही में कंपनी ने ₹7.88 करोड़ का प्रॉफ़िट कमाया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 10 गुना अधिक है। यह कंपनी की तेजी से होती ग्रोथ का एक उदाहरण है। वित्त वर्ष 2024 में नाइब लिमिटेड की नेटवर्थ ₹187 करोड़ है, जो एक उभरती हुई कंपनी का संकेत है।

Nibe Ltd Financials
YearRevenueProfitNet Worth
2020 ₹1.72 ₹-0.48 –
2021 ₹2.56 ₹0.13 –
2022 ₹22.47 ₹0.21 –
2023 ₹106.10 ₹4.57 ₹74.90
2024 ₹281.57 ₹22.06 ₹187

नोट:- सभी आंकड़ें करोड़ में है।

यहाँ हमने कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में अच्छे से जाना है। आइए अब Nibe Ltd Fundamentals के बारे में अच्छे से जानते हैं-

Market Cap₹2,488 करोड़
Current Share Price₹1,894.70
ROE11.82%
P/E Ratio (TTM)95.60
EPS(TTM)19.82
P/B Ratio16.86
Dividend Yield0.05%
Industry P/E47.80
Book Value112.38
Debt to Equity0.46
Face Value10

Nibe Share Price (नाइब शेयर प्राइस)

नाइब लिमिटेड का शेयर लॉन्ग टर्म में हाइ रिटर्न देने वाला शेयर है। आज 27 सितंबर, 2024 को यह स्टॉक ₹1,894.70 पर क्लोज हुआ है, जिसमें आज ही के दिन 2.64 फीसदी या ₹51.45 की गिरावट देखने को मिली है। वहीं पिछले पाँच दिनों में भी इस स्टॉक में गिरावट आई है, जिस कारण यह 1.06 फीसदी टूटा है।

अब अगर हम नाइब लिमिटेड के शेयर के पिछले एक महीने के रिटर्न को देखें तो इसने इस दौरान 4.84 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस एक महीने में यह स्टॉक ₹87.45 मजबूत हुआ है। नाइब लिमिटेड के स्टॉक में पिछले कुछ समय से तेजी जारी है, जब से इसने एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में कदम रखा है।

पिछले छह महीनों में इस स्टॉक ने 47.06 फीसदी का अच्छा रिटर्न दिया है। इस समयावधि में यह स्टॉक ₹60.635 मजबूत हुआ है। इसी तरह पिछले एक वर्ष में तो इस स्टॉक ने अपने निवेशकों का पैसा 3 गुना से भी अधिक कर दिया है। जहां 28 सितंबर, 2023 को इस स्टॉक की कीमत ₹582.15 थी।

अब अगर हम पिछले तीन वर्षों में इस स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो इसने इस टाइमफ्रेम में अपने निवेशकों का पैसा 36 गुना से भी अधिक कर दिया है। वहीं पिछले पाँच वर्षों में नाइब लिमिटेड के शेयर ने 27,845.43 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस दौरान इस स्टॉक ने अपने निवेशकों का पैसा 279 गुना कर दिया है।

14 अक्टूबर, 2019 को नाइब के स्टॉक की कीमत महज ₹6.77 थी, जो अब बढ़कर ₹1,894.70 तक पहुँच गई है। यानी उस समय अगर किसी ने इस स्टॉक में महज ₹10,000 निवेश किए होते तो वो आज बढ़कर लगभग ₹28 लाख हो जाते।

नाइब शेयर रिटर्न डेटा-

पिछले 5 दिनों में-1.06%
पिछले एक महीने में4.84%
पिछले 6 महीनों में47.06%
पिछले एक वर्ष में225.47%
पिछले 5 वर्षों में27845.43%
52 वीक लॉ प्राइस₹485.00
52 वीक हाइ प्राइस₹2,245.40

Nibe Share Price Target 2025 (नाइब शेयर प्राइस टारगेट 2025)

नाइब लिमिटेड फाइनेंशियल रूप से काफी मजबूत कंपनी है, जो लगातार ग्रोथ कर रही है। पिछले पाँच वर्षों में इसके रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इसका रेवेन्यू 2020 में ₹1.72 करोड़ से बढ़कर 2024 में ₹281.57 करोड़ हो गया है। यह दर्शाता है कि कंपनी वर्तमान में लगातार अपने बिजनेस का विस्तार कर रही है।

जब से इस कंपनी ने एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में कदम रखा है, तब से इसके रेवेन्यू में भारी उछाल देखने को मिला है। जिसका असर हमें इसके शेयरों में भी देखने को मिला है। इस कारण Nibe share price target 2025 इस प्रकार से हैं-

Nibe Share Price Target 2025
1st Target ₹2,056
2nd Target ₹2,141

Nibe Share Price Target 2026 (नाइब शेयर प्राइस टारगेट 2026)

रेवेन्यू की ही तरह नाइब लिमिटेड का प्रॉफ़िट भी बढ़ रहा है। कंपनी 2020 में घाटे वाली स्थिति से 2021 में मुनाफे में आ गई। तब से मुनाफे में लगातार वृद्धि हुई है, 2023 से 2024 तक इसमें तेजी से वृद्धि हुई है। यह इसके बिजनेस मॉडल में होते सुधार का एक संकेत है। यह अब लगातार अपनी बैलेन्स शीट में सुधार कर रही है, जिस कारण आने वाले समय में इसके शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

Nibe Share Price Target 2026
1st Target ₹2,298
2nd Target ₹2,364

Nibe Share Price Target 2027 (नाइब शेयर प्राइस टारगेट 2027)

नाइब लिमिटेड की फाइनेंशियल कंडीशन की तरह इसका फंडामेंटल भी काफी मजबूत है। हालांकि यह एक छोटी कंपनी है, जिसमें ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं है। लेकिन फिर भी इसके स्टॉक ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वर्तमान में इसका ROE 11.82 फीसदी है, जो दर्शाता है कि कंपनी ने शेयरधारकों द्वारा निवेश किए गए पैसे से अच्छा लाभ कमाया है।

Nibe Share Price Target 2027
1st Target ₹2,587
2nd Target ₹2,701

Nibe Share Price Target 2030 (नाइब शेयर प्राइस टारगेट 2030)

वर्तमान में यह कंपनी पिनाका लांचर और MRSAM लांचर जैसे programs के लिए मोबाइल वेपन लांचर की स्ट्रक्चर, sub-assemblies और assemblies का प्रॉडक्शन कर रही है। इन सभी का उपयोग भारतीय सेना द्वारा किया जाता है, जिस कारण यह डिफेंस सेक्टर में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रही है।

डिफेंस सेक्टर के अलावा यह पर्यावरण के अनुकूल ई-बाइक और रिक्शा का उत्पादन करती है, जो इलेक्ट्रिसिटी वाहनों की श्रेणी में आते हैं। पिछले कुछ समय में इसने अपने बिजनेस का विस्तार किया है, जिसमें इसने अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाया है। कंपनी ने पिछले पाँच वर्षों में 361% CAGR के साथ महत्वपूर्ण प्रॉफ़िट ग्रोथ दिखाई है।

Nibe Share Price Target 2030
1st Target ₹3,843
2nd Target ₹4,296

Nibe Share Price Target in Next 5 Years

पिछले पाँच वर्षों में नाइब लिमिटेड के स्टॉक ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। जहां 4 अक्टूबर, 2019 को इस स्टॉक की कीमत महज ₹6.78 थी, वो आज बढ़कर ₹1,894.70 तक पहुँच गई है। इस तरह इस स्टॉक ने पिछले पाँच वर्षों में अपने निवेशकों का पैसा लगभग 280 गुना कर दिया है। चूंकि कंपनी लगातार ग्रोथ कर रही है, इस कारण आने वाले समय में इस स्टॉक में अच्छी तेजी आने की संभावना है।

Nibe Share Price Target in Next 5 Years
2025 ₹2,056-₹2,141
2026 ₹2,298-₹2,364
2027 ₹2,587-₹2,701
2028 ₹3,056-₹3,276
2029 ₹3,369-₹3,471
2030 ₹3,843-₹4,296

Shareholding Pattern of Nibe Ltd

नाइब लिमिटेड का शेयरहोल्डिंग पैटर्न काफी अच्छा है, जिसमें प्रमोटर्स की हिस्सेदारी आधी है। इसके अलावा इसमें विदेशी निवेशकों ने भी निवेश किया है। हालांकि म्यूचुअल फंडस ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

Share HoldersJune 2024March 2024December 2023
Promoters53.1%51.4%50.7%
FII Holding7.9%8.3%8.4%
DII Holding0.5%0.6%0.6%
Public38.5%39.7%40.3%
Others0%0%0%

Future Potential of Nibe Ltd

नाइब लिमिटेड इलेक्ट्रॉनिक components, कन्स्ट्रकशन मटीरियल, निर्माण कार्य से संबंधित टेक्निकल प्रोजेक्ट्स में परामर्श प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी डिजाइन, सप्लाई, इंस्टालेशन, टेस्टिंग, कम वोल्टेज और मध्यम वोल्टेज लाइनों सहित सबस्टेशन पर टर्नकी बेस्ड सर्विस प्रोवाइडर है।

इसके बिजनेस में नाइब डिफेंस लिमिटेड और नाइब ई मोटर लिमिटेड शामिल हैं। नाइब डिफेंस लिमिटेड मोबाइल हथियार लॉन्चरों के स्ट्रक्चर, सब-असेंबली और असेंबली के निर्माण, नौसैनिक अनुप्रयोगों के लिए structural और इंजीनियरिंग सिस्टम व ऑक्सीजन प्रॉडक्शन प्लांट्स का निर्माण करती है।

वहीं नाइब ई मोटर लिमिटेड इलेक्ट्रॉनिक वाहनों जैसे ई-साइकिल और ई-रिक्शा के डिजाइन, डेव्लपमेंट, निर्माण और व्यापार में संलग्न है। इन सभी की मार्केट में काफी डिमांड है, जिस कारण कंपनी का भविष्य काफी सुनहरा नजर आ रहा है।

Conclusion

तो यह था हमारा आज का आर्टिक्ल Nibe Share Price Target 2025। जिसमें हमने कंपनी की बुनियादी बातों और उसके फंडामेंटल के बारे में अच्छे से जाना। नाइब लिमिटेड के शेयर ने लॉन्ग टर्म में हाइ रिटर्न दिया है। वर्तमान में कंपनी लगातार अपने बिजनेस का विस्तार कर रही है, इसी को देखते हुए यह स्टॉक आने वाले समय में अच्छा रिटर्न दे सकता है।

Disclaimer

नोट:- हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी पूरी तरह से रिसर्च पर आधारित है। आने वाले भविष्य में किसी भी शेयर की कीमतों का केवल पूर्वानुमान लगाया जाता है। जिसमें बदलाव भी हो सकता है। हमारा द्वारा प्रदान किया गया डाटा केवल education purpose के लिए है।

किसी भी प्रकार का इनवेस्टमेंट करने से पहले अच्छी रिसर्च करना और अपने रिस्क लेने की क्षमता पर विचार करना आवश्यक है। इसके अलावा यदि आवश्यक हो तो एक financial advisor से परामर्श अवश्य लें जो आपकी परिस्थितियों के आधार पर अच्छी सलाह प्रदान कर सके।

FAQs about Nibe Share Price Target 2025

Nibe Ltd किस क्षेत्र में काम करती है?

नाइब लिमिटेड इंडियन इंडस्ट्रियल सेक्टर में एक बड़ी कंपनी है, जो अपने बड़े प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो और एयरोस्पेस व डिफेंस सेक्टर में अपने योगदान के लिए जानी जाती है। अपनी स्थापना के समय यह कंपनी टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर फोकस करती थी, जो सिंथेटिक कपड़ों का निर्माण करती थी।

Nibe Ltd के शेयरों की परफॉर्मेंस कैसी है?

14 अक्टूबर, 2019 को नाइब लिमिटेड के स्टॉक की कीमत महज ₹6.77 थी, जो अब बढ़कर ₹1,894.70 तक पहुँच गई है। यानी उस समय अगर किसी ने इस स्टॉक में महज ₹10,000 निवेश किए होते तो वो आज बढ़कर लगभग ₹28 लाख हो जाते।

क्या Nibe Ltd में निवेश करना अच्छा विकल्प है?

4 अक्टूबर, 2019 को इस स्टॉक की कीमत महज ₹6.78 थी, जो आज बढ़कर ₹1,894.70 तक पहुँच गई है। चूंकि कंपनी लगातार ग्रोथ कर रही है, इस कारण आने वाले समय में इस स्टॉक में अच्छी तेजी आने की संभावना है।

Nibe Ltd का टर्नओवर क्या है?

वर्तमान में यह स्माल कैप कंपनी की श्रेणी में आती है, जिसका मार्केट कैप ₹2,488 करोड़ है। चालू वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी ने ₹111 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से तकरीबन 426 फीसदी अधिक है।

Nibe Ltd का P/E Ratio क्या है?

Nibe Ltd का P/E Ratio 95.60 है।

Leave a Comment